ऑपरेशन प्रहार: शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने पर कुल 2 लोग गिरफ्तार…

ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 142 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गयी


कोतवाली अस्कोट
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक अर्जुन सिंह गनघरिया को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थाना थल
थल क्षेत्र में दिनेश चन्द्र द्वारा सरे आम उत्पात मचाया हुआ था । अपर उ0नि0 भुवन पाण्डेय मय टीम द्वारा मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र हो गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया गया ।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 142 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!