देहरादून: हिमालय पुत्र के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती के अवसर पर राजधानी देहरादून स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने देश की राजनीति में रहते हुए हमेशा पहाड़ और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया।
सीएम धामी ने कहा कि स्व. बहुगुणा का जीवन पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके विचार और कार्यशैली सभी जनप्रतिनिधियों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्व. बहुगुणा के आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।














Leave a Reply