कैची धाम के समीप भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर एक वाहन चालक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। युवक कार की बोनट और खिड़की पर अपने दोस्तों को बैठाकर वाहन चला रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दिल्ली निवासी चालक राहुल के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कही।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि नैनीताल जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्टंटबाजी और अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












Leave a Reply