मसूरी नगर पालिका की भूमि पर बढ़ते कथित कब्जों और भूमि विवादों को लेकर नगर पालिका सभासद जसबीर कौर ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पालिका भूमि का संयुक्त सर्वे जल्द कराए जाने की मांग की।
सभासद ने कहा कि सुवाखोली से भदराज तक फैली पालिका भूमि पर लगातार अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग अब तक संयुक्त सर्वे कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के पास भूमि संबंधी रिकॉर्ड और नक्शे मौजूद हैं, बावजूद इसके विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
जसबीर कौर के अनुसार भदराज क्षेत्र में करीब 500 बीघा पालिका भूमि पर कई पक्ष दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वनाधिकार समिति बनाए जाने की चर्चाओं ने भी विवाद को और बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सर्वे नहीं कराया गया तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।












Leave a Reply