विकासनगर क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।
विधायक ने पश्चिमा वाला राजकीय प्राथमिक विद्यालय में नई कक्षाओं और बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही मेहरा बस्ती, मेहूवाला में सड़क निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
इसके अलावा, आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज में “कर्नल विद्यासागर स्टेडियम” के निर्माण के लिए भी भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कालूराम ने बताया कि यह स्टेडियम छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण, स्थानीय लोग और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विधायक ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी जारी रखा जाएगा।













Leave a Reply