राष्ट्रहित के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है ‘मन की बात’ : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सोमेश्वर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 136वां एपिसोड सुना। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के लोगों को सकारात्मक सोच अपनाने और समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री हर महीने ऐसे विषयों को उठाते हैं, जो सीधे आम जनता के जीवन से जुड़े होते हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि इस बार के एपिसोड में खेल, विज्ञान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। इन विषयों के माध्यम से देशवासियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश मिला है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान इसी सोच को मजबूत करता है और लोगों को प्रकृति से जोड़ता है।

रेखा आर्या ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!