उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहन गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।
घटना ग्वाड़ और खिर्सू के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही खिर्सू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन संतुलन खोकर सीधे खाई में गिर गए।
घायलों में गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55), गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी और बाइक सवार गजेन्द्र सिंह (42) निवासी पाबौ शामिल हैं।
रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।












Leave a Reply