“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 4 गिरफ्तार, 158 लोगों पर कार्रवाई

पिथौरागढ़ जनपद में शांति व्यवस्था और सुरक्षित यातायात बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशे में हुड़दंग मचाने, शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई है।

4 लोग पुलिस हिरासत में, कई वाहन सीज

पुलिस अभियान के दौरान कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कई वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा जनपदभर में 158 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

थाना थल पुलिस की कार्रवाई

थाना थल पुलिस ने एसओ प्रकाश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में ललित सिंह पुजारा को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

गंगोलीहाट में ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस द्वारा एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए कमल किशोर और नवीन सिंह को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।

धारचूला पुलिस ने भी दिखाई सख्ती

कोतवाली धारचूला पुलिस ने एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान सूरज नामक युवक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका वाहन भी सीज कर दिया।

158 लोगों के खिलाफ चालान

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने वाले कुल 158 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!