रामनगर के मोहान क्षेत्र में निर्माणाधीन एक रिजॉर्ट प्रशासन की जांच के घेरे में आ गया है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन, वन विभाग, सिंचाई विभाग और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिस स्थान पर रिजॉर्ट का निर्माण हो रहा है, वहां पहले सिंचाई विभाग की गूल संचालित थी। आरोप है कि गूल को बिना अनुमति डायवर्ट कर निर्माण कार्य किया गया और संबंधित विभाग से एनओसी भी प्राप्त नहीं की गई।
गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी भूमि पर कब्जा या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अलावा भवन की ऊंचाई और निर्माण मानकों को लेकर भी प्राधिकरण की टीम जांच कर रही है। फिलहाल प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।














Leave a Reply