ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, प्रेमनगर में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रेमनगर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹17,400 की नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की रात प्रेमनगर पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि दशहरा ग्राउंड, प्रेमनगर में सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और तीन लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से जुए में लगाई गई ₹17,400 की नकदी और एक ताश की गड्डी बरामद की गई। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • राव वीरेन्द्र (25 वर्ष) निवासी नौबिजडी गांव, थाना जैसर, जिला गंगानगर, राजस्थान।
  • ध्रुव भारद्वाज (25 वर्ष) निवासी लक्ष्मण चौक, देहरादून।
  • सुगम वर्मा (31 वर्ष) निवासी शिव कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून।

देहरादून पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!