देहरादून में कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता का अंतिम संस्कार, राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुआ था हादसा

देहरादून: राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता का शुक्रवार को देहरादून के लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कार्यक्रम स्थल पर एक लोहे का पिलर अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए CMI अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। CMI अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने अमर सिंह मेहता के निधन की पुष्टि की थी।

शुक्रवार को लक्खीबाग श्मशान घाट पर पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दुखद हादसे के बाद कांग्रेस संगठन में शोक की लहर है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह मेहता के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!