रुड़की: नगर पंचायत लंढौरा से निकलने वाला गंदा पानी थिथौला क्षेत्र में गंभीर संकट बन गया है। लंबे समय से जारी इस समस्या के कारण ग्रामीणों और किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
गंदे पानी के कारण जहां खेतों की फसलें खराब हो रही हैं, वहीं गांव की सड़कें भी जलभराव की चपेट में हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील, चकबंदी और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने मौके की स्थिति को गंभीर बताते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।
अधिकारियों के अनुसार, पानी की निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि स्थायी समाधान निकाला जा सके।












Leave a Reply