जसपुर का पंडित दीनदयाल पार्क बना नशेड़ियों का ठिकाना, प्रशासन की लापरवाही उजागर

काशीपुर-जसपुर मार्ग पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क इन दिनों शराबियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। पार्क की हालत उस समय उजागर हुई जब भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान अपने साथियों के साथ पार्क पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान पार्क परिसर में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें, बीयर के कैन, प्लास्टिक ग्लास और अवैध कच्ची शराब की पन्नियां बिखरी मिलीं। पार्क में लगी बेंचों पर भी शराब पीने के सबूत साफ दिखाई दिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क को आम जनता के टहलने, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया था, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां असामाजिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित निगरानी की मांग की। वहीं पालिका प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *