रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान लापता हुए 3 वर्षीय मासूम को झबरेड़ा पुलिस ने 20 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक 14 मई को भगतोवाली गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान बच्चा अचानक गायब हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्ध गरजा उर्फ गजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बच्चे का अपहरण तंत्र-मंत्र के लिए किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने एलबीएस भट्टे के पास छापेमारी कर मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।












Leave a Reply