राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने दिलाई सदस्यता

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और कैबिनेट मंत्री खजान दास की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दिवाकर दुबे, महेश पाल और बरखा पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश और देश में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े हैं।

भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से अमन कुमार, तस्लीम, चेज संगरवाल, शेर सिंह, राजन सिंह, अक्षय, देवेश पाल, रोहन पाल, रजत भट्ट, वर्षा, बीना, राकेश खड़ी, अरुण, सुभाष, सागर, विनय, प्रभा, प्रियांत ठाकुर, अंशिका, वैभव दत्त, आलोक, समित अरोड़ा, आकाश, ऋषभ पांडे, दीपेंद्र सिंह, सुशांत मुखर्जी, अविनाश तांती, रौनक और शशांक चंदेल सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी में शामिल होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहितकारी नीतियों तथा भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!