रुड़की में अवैध प्लाटिंग पर HRDA की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से ध्वस्त किए निर्माण

रुड़की से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही अनाधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

कई इलाकों में चल रही थी अवैध प्लाटिंग

जानकारी के अनुसार, सालियर माधोपुर रोड पर त्यागी डेरी और जनता सीमेंट स्टोर के सामने करीब 20 से 25 बीघा जमीन पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी।
इसके अलावा ढंडेरा क्षेत्र में पानी की टंकी के पास 5 से 6 बीघा और ढंडेरी ख्वाजगीपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे 4 से 5 बीघा जमीन पर भी अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।

चेतावनी के बाद भी नहीं रुका निर्माण

HRDA द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।

जेसीबी से गिराए गए अवैध निर्माण

टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

प्राधिकरण के अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *