उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक-डंपर सड़क किनारे लगे कंक्रीट डिवाइडरों को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारी कंक्रीट डिवाइडर हवा में उछलकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी पर जा गिरे। झोपड़ी में मौजूद महिला इसकी चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर, लक्सर और कौशल्या पत्नी सुरेश निवासी बावाड़ी, शिवपुरी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ जवानों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।












Leave a Reply