मेरठ में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा और समन्वय पर जोर

मेरठ: आगामी कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सोमवार को मेरठ स्थित आयुक्त कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने की रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक में उत्तराखंड की ओर से एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरगेशन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप तथा एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह शामिल हुए। दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं और अंतरराज्यीय समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ काम करने और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति पर जोर दिया।

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों के प्रशासन और पुलिस के बीच निरंतर समन्वय से कांवड़ मेला 2026 को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!