ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में संचालित आठ अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर नियमों की अनदेखी पाई गई।
जांच में सूरजमल अस्पताल और छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिले, जो कि नियमों का गंभीर उल्लंघन है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दोनों केंद्रों को सीज कर दिया।
सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध लिंग चयन और भ्रूण हत्या जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर निगरानी को और मजबूत किया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अल्ट्रासाउंड केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन ने सभी संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है।













Leave a Reply