केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले गणेश जोशी, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में कृषि विकास और किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में घेरबाड़ योजना के लिए घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के तहत पहली किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये जल्द जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से किसानों को वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा में मदद मिलेगी और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति भी प्रदान की।

गणेश जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में प्रदेशभर के किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिक, स्टार्ट-अप्स, उद्यमी और विभिन्न विभागों की स्टॉलें भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही “प्रयोगशाला से खेत तक” की अवधारणा को मजबूत कर किसानों को नई तकनीकों और बेहतर संसाधनों का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!