Graphic Era Hill University के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग में आयोजित विशेष पाक कला कार्यक्रम में प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ भूपेंद्र सिंह रावत ने छात्रों को हिमालयी व्यंजनों की वैश्विक संभावनाओं से परिचित कराया।
कार्यक्रम के दौरान शेफ भूपेंद्र ने लाइव कुकिंग डेमो के जरिए पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में ‘फूड प्रेजेंटेशन’, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया ब्रांडिंग किसी भी शेफ के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ. एम.सी. लोहानी ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोजर देने के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान के साथ आत्मनिर्भर बन सकें।












Leave a Reply