देहरादून में गुरुवार तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस एनकाउंटर में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
घटना नयागांव क्षेत्र की है, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन में सवार बदमाशों ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान रिंकू मीणा के रूप में हुई है, जिस पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने मौके से राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि, गिरोह के तीन अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
दून पुलिस ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है।















Leave a Reply