ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले 5 गिरफ्तार

देहरादून में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को 22 मई 2026 की रात सूचना मिली कि वैदिक नगर क्षेत्र में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं और स्थिति गंभीर हो सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट जैसी स्थिति बनी हुई थी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्ष और अधिक उग्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने किसी गंभीर घटना की आशंका के चलते दोनों पक्षों के पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। दून पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • अतुल सैनी निवासी वैदिक नगर तृतीय, रायवाला, देहरादून
  • चंदन सैनी निवासी राजा गार्डन, कनखल, हरिद्वार
  • जॉनी निवासी बहादरपुर जट्ट, ज्वालापुर, हरिद्वार
  • सोनू निवासी राजा गार्डन, कनखल, हरिद्वार
  • अक्षत निवासी कनखल, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *