देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक नई और प्रेरणादायक पहल की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश में खेल, पर्यटन, संस्कृति और शारीरिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रांतीय रक्षक दल (PRD) की ओर से युवा महोत्सव के तहत डिजिटल यूथ फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराना है।
इस पहल का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि युवा ही राज्य और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने के लिए ऐसे मंच बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देगा और उनमें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करेगा।
कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ष युवा महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। ऐसे कार्यक्रम न केवल युवाओं को प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण भी तैयार करते हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाला यह युवा महोत्सव प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने में सफल रहेगा और उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।














Leave a Reply