मुख्यमंत्री धामी से मिला ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक न्याय पर हुई चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग समुदायों के कल्याण के लिए विधिक और संस्थागत स्तर पर लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में करीब 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां और बजट गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी सुविधाएं जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा रही हैं।

बैठक में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के अध्यक्ष सांसद Ganesh Singh सहित कई सांसद मौजूद रहे। इनमें Vijay Baghel, Sakshi Maharaj, Vidyut Baran Mahato, Rodmal Nagar, Ramashankar Rajbhar, Ashok Kumar Yadav, Girdhari Yadav, Mastan Rao Yadav, Rajendra Gehlot, Shubhashish Khuntia, Mayank Kumar Nayak और Bhim Singh शामिल रहे।

इस अवसर पर लोकसभा संयुक्त सचिव अतुल आनंद, उप सचिव पुनीत भाटिया, मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पीएनबी के जोनल मैनेजर अनुपम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!