देहरादून: युवाओं को मिला रोजगार का बड़ा तोहफा
देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई एवं कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित कुल 483 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 473 पद सिंचाई विभाग और 10 पद कृषि विभाग के शामिल हैं।
खंडूरी जी को श्रद्धांजलि, युवाओं के सपनों का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सपना था कि उत्तराखंड के युवाओं को उनकी मेहनत और प्रतिभा के आधार पर पहचान मिले। उन्होंने कहा कि आज दिए जा रहे नियुक्ति पत्र उसी दिशा में एक मजबूत कदम हैं।
मेहनत और पारदर्शिता से मिल रही नौकरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र युवाओं की मेहनत, लगन और संकल्प का सम्मान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होती है, तभी योग्य और ईमानदार लोग व्यवस्था में आते हैं।
नकल विरोधी कानून का असर
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। अब नौकरियों में चयन केवल प्रतिभा और मेहनत के आधार पर हो रहा है, जिससे युवाओं में विश्वास बढ़ा है।
33 हजार युवाओं को मिल चुकी नौकरी
धामी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में करीब 33 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने इसे सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष नीति का परिणाम बताया।
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की जीएसडीपी विकास दर 7.23 प्रतिशत दर्ज की गई है और प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य का बजट आकार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और बेरोजगारी दर में भी गिरावट आई है।
मंत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह नियुक्तियां युवाओं की सक्रिय भागीदारी की शुरुआत हैं और प्रदेश के विकास में उनकी अहम भूमिका होगी।
वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नकल विरोधी कानून के बाद अब योग्य युवाओं को ही अवसर मिल रहा है और वे अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।












Leave a Reply