उत्तराखंड सहित देशभर में बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और उत्तराखंड औषधि व्यवसायी महासंघ के आह्वान पर दवा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
दवा विक्रेताओं का कहना है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त नियमों और निगरानी के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। उनका कहना है कि दवाएं सामान्य वस्तु नहीं हैं और इनके वितरण में सख्त नियमों का पालन होना चाहिए।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना डॉक्टर के पर्चे की सही जांच किए दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इससे एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल और नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
केमिस्ट संगठनों ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण लगाने और ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी छूट नीति पर रोक लगाने की मांग की है।












Leave a Reply