केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि पिछले 4399 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना ने देश को विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम दिए हैं। उनके अनुसार, यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
गणेश जोशी ने आगे कहा कि गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के लिए अवसर, डिजिटल क्रांति, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आत्मनिर्भर भारत अभियान और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा—ये सभी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए परिवर्तनकारी कार्यों के उदाहरण हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर दिगम्बर भरत गिरी जी महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
















Leave a Reply