Dhan Singh Rawat आगामी 22 से 24 मई तक अपने विधानसभा क्षेत्र Srinagar के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह श्रीनगर नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
पहले दिन कई विकास कार्यों का लोकार्पण
22 मई को डॉ. रावत Srinagar में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंदन और नगर पालिका के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और शौचालय निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
इसके बाद वह राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट-गंगानाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन श्रीनगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।
डॉ. रावत गंगा विहार, भागीरथीपुरम और उत्तम विहार (मिस्त्री मोहल्ला) में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
शिक्षा और सड़क परियोजनाओं पर रहेगा फोकस
शनिवार को डॉ. रावत राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर में पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद कोल्ठा गांव में खिर्सू-श्रीनगर मोटर मार्ग से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
मरखोड़ा में राजकीय इंटर कॉलेज की इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग, सौंदर्यीकरण और स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालयों का लोकार्पण भी उनके कार्यक्रम में शामिल है।
इसके अलावा देवलगढ़ क्षेत्र में राजस्व चौकी के मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों तथा देवलगढ़-चमधार मोटर मार्ग से अंबेडकर गांव चौखाल तक मोटर मार्ग निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
चकवाली में फरासू-मंदोली-चकवाली मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण भी प्रस्तावित है।
विभिन्न संगठनों के साथ करेंगे बैठक
रविवार को डॉ. रावत अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन, ग्राम प्रहरी और टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा की जाएगी।













Leave a Reply