प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के डालनवाला मंडल द्वारा देहरादून स्थित शिव पंचायती मंदिर (दर्शनलाल चौक) में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज ने भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा।
कार्यक्रम में डालनवाला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम शर्मा, राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती गीता खन्ना, गुरप्रीत छाबड़ा, अनुराधा ढौंडियाल और जगमोहन कन्नौजिया सहित कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा और संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाना रहा।















Leave a Reply