केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं की आस्था कायम, पुलिस ने संभाली यात्रा व्यवस्था

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इस समय लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे मौसम बेहद ठंडा और चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है और बड़ी संख्या में यात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

खराब मौसम के बीच यात्रा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए धाम में तैनात पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहा है। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से कतारबद्ध कर दर्शन करवा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी न हो।

बर्फबारी के बीच भी पुलिस जवानों और श्रद्धालुओं का मनोबल ऊंचा बना हुआ है। कर्तव्य पथ पर डटे जवान लगातार यात्रियों की मदद कर रहे हैं और सुगम दर्शन सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पर्याप्त गर्म कपड़े, रेनकोट, जैकेट और जरूरी दवाइयां साथ लेकर आएं, ताकि ठंड और बर्फबारी से किसी प्रकार की परेशानी न हो।

रुद्रप्रयाग पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित, सरल और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!