उत्तरकाशी: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मातली में विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज एम.एम. सुल्तान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधिक साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार (सिविल जज) ने उपस्थित लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता, महिला अधिकार, बाल संरक्षण और विभिन्न कानूनी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम जनता को अपने अधिकारों और कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
शिविर में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए गए और लोगों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।







Leave a Reply