मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने विचारों, संघर्षों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

श्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय राजनीति और राष्ट्रवादी विचारधारा के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में याद किया जाता है। देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!