भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जन संवाद किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। तीन दिवसीय इस व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लिया।
चौहान ने क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगांव, बणगांव, रिखाड़, मंगाण, खदालडा, सिंगाण, डांडागांव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट, सूरी दारगढ, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी, मधाली सहित कई गांवों में बैठकें कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और उनके लाभ के बारे में जागरूक किया।
युवाओं के साथ विशेष बैठक में चौहान ने कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्यपालन जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें, जिससे पलायन की समस्या को रोका जा सके।
चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद समृद्ध है और पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं रखता है। उन्होंने बारहमासा पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यमुनोत्री धाम तक यातायात सुविधाओं में सुधार होगा, जिससे पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी। उनके अनुसार, यमुनोत्री क्षेत्र भविष्य में एक मॉडल विधानसभा के रूप में उभरेगा और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें पूर्व प्रमुख बिजेंद्र रावत, शैलेन्द्र सिंह कोहली, मनीष कुकरेती, जीत लाल, पूनम रमोला, विजय बडोनी, चैन सिंह महर सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।








Leave a Reply