देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के गढ़वाल चैप्टर की स्थापना की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने गढ़वाल चैप्टर के अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज और उनकी टीम को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार सकारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े स्तर पर निवेश आने से रोजगार और आर्थिक विकास को मजबूती मिली है।
प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि उत्तराखंड उद्योग स्थापना के लिए तेजी से उभरता हुआ राज्य बन रहा है और सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।
केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि संगठन गढ़वाल मंडल में अपने विस्तार के साथ उद्योगपतियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा। वहीं, गढ़वाल चैप्टर अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज ने संगठन को प्रदेश के औद्योगिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल हुए और अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।















Leave a Reply