राजधानी देहरादून में एंटी-रेबीज वैक्सीन की कमी को लेकर मरीजों के लिए राहत भरी खबर आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति अब तेजी से बहाल की जा रही है और आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि पिछले कुछ समय से सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन की सप्लाई प्रभावित थी। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने लोकल परचेज के माध्यम से सीएचसी और पीएचसी स्तर पर लगातार वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रखा।
उन्होंने जानकारी दी कि जिला और राजकीय अस्पतालों में वैक्सीन की सप्लाई महानिदेशालय स्तर से होती है, जहां हाल के दिनों में आपूर्ति बाधित रही। निजी सप्लायर्स के पास भी स्टॉक सीमित होने के कारण समस्या और बढ़ गई थी।
अब हालात में सुधार हो रहा है। डॉ. शर्मा ने बताया कि महानिदेशालय से करीब 1,000 एंटी-रेबीज वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं और पुराने वेंडर्स ने भी नियमित सप्लाई शुरू कर दी है। विभाग को उम्मीद है कि अगले दो से तीन सप्ताह में सभी अस्पतालों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध होगी।















Leave a Reply