देहरादून: Ganesh Joshi के निर्देशों के क्रम में देहरादून के आपदा प्रभावित कार्लीगाड़ क्षेत्र में मलवे के चैनलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला खान विभाग ने मशीनों के माध्यम से राहत एवं सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया है।
गौरतलब है कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा से जमा हुए मलवे को शीघ्र हटाने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग द्वारा निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं, ताकि कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके।
कार्लीगाड़ के ग्राम प्रधान Rakesh Jawadi ने बताया कि मंत्री गणेश जोशी के निरीक्षण और निर्देशों के बाद क्षेत्र में आज से मलवे के चैनलाइजेशन का कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
















Leave a Reply