सतपुली में युवक का शव पुल से लटका मिला, SDRF ने रेस्क्यू कर नीचे उतारा

जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली क्षेत्र में एक युवक का शव पुल से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और शव को सुरक्षित नीचे उतारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को थाना सतपुली के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि रैतपुर मार्ग पर स्थित संसलधार (दंगलेश्वर) पुल पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उसका शव पुल से नीचे लटका हुआ है।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सतपुली से मुख्य आरक्षी विकास रमोला के नेतृत्व में टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित नीचे उतारा।

रेस्क्यू के बाद शव को मुख्य सड़क तक लाया गया और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान पंकज (19 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद, निवासी ग्राम रैतपुर, ब्लॉक जहारीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!