करोड़ों की CT स्कैन मशीन बर्बाद, लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा एक्शन

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) और पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन वर्ष 2022 में खराब हो गई थी। आरोप है कि मशीन के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई। इसे सुरक्षित स्थान पर रखने के बजाय खुले में छोड़ दिया गया, जिससे करोड़ों रुपये की यह महंगी मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की है। साथ ही, तत्कालीन महानिदेशक, संयुक्त निदेशक और सहायक निदेशक से भी इस पूरे प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

सरकार की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। यह कदम साफ करता है कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग और अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *