ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कथित तौर पर बेटे ने अपनी मां को गोली मार दी, जिसके बाद घायल महिला को तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के गली नंबर-3, ए ब्लॉक स्थित मंदिर के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सुमित गौड़ (32 वर्ष) और उनकी मां उषा देवी गौड़ (63 वर्ष) के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान सुमित ने 12 बोर के तमंचे से फायर कर दिया, जिससे महिला के माथे पर गंभीर चोट आई।
बताया गया कि घटना के बाद आरोपी खुद अपनी मां को एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंचा। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़िता के बड़े बेटे अमित गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















Leave a Reply