गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग के बीच रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। विजिलेंस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कई इलाकों में छापेमारी कर 20 घरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए लोगों को पकड़ा।
टीम ने सीमलोनी, खोखरा कुआं, गाढ़ा कॉलोनी और पठानपुरा में सघन जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि कई घरों में कटिया डालकर सीधे बिजली पोल से कनेक्शन लिया गया था। चोरी की बिजली का उपयोग एसी और अन्य भारी विद्युत उपकरणों को चलाने के लिए किया जा रहा था।
बिजली विभाग का कहना है कि इस तरह की चोरी से न केवल राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या का सामना करना पड़ता है।
एसडीओ अनुभव सैनी ने उपभोक्ताओं से बिजली का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की है तथा चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
















Leave a Reply