गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया के कार्यालय का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी…

देहरादून । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि गोरखा समाज के कल्याण, उत्थान एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय गोरखा समाज और परिषद के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने का केंद्र बनेगा।

काबीना मंत्री जोशी ने गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद समाज के हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगी तथा राज्य के विकास में गोरखा समाज की सहभागिता को और सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर निर्मला जोशी, सुनील कोटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!