जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने व सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में विगत दिवस निम्न कार्यवाही की गयी
थाना कनालीछीना
थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक ललित सिंह भण्डारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । साथ ही दो व्यक्तियों पंकज सिरौला व संजय कुमार द्वारा कस्बा कनालीछीना बाजार में शराब पीकर उत्पात मचाने पर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
थाना थल
थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, अपर उ0नि0 भुवन पाण्डेय व अन्य पुलिस फोर्स द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक धन सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
कोतवाली जौलजीबी
थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक गिरीश कापड़ी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।













Leave a Reply