माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर कुम्हार समाज की आपत्ति, CM से मिलने की तैयारी

प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न बोर्ड और संस्थाओं में किए गए दायित्व वितरण के बाद असंतोष के स्वर सामने आने लगे हैं। हरिद्वार में प्रजापति (कुम्हार) समाज से जुड़े लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि माटी कला बोर्ड में उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर गैर प्रजापति और गैर कुम्हार समुदाय के लोगों को नामित किया गया है, जो कि अनुचित है।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि माटी कला बोर्ड से जुड़े पदों पर प्रजापति या कुम्हार समाज के लोगों को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी, क्योंकि यह बोर्ड सीधे तौर पर उनके पारंपरिक कार्य और आजीविका से जुड़ा हुआ है।

समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे आंदोलन की रणनीति बना सकते हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को औपचारिक रूप से रखेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाज के लोगों ने सरकार से मांग की कि नियुक्तियों में सामाजिक और पारंपरिक प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जाए, ताकि संबंधित वर्गों के हित सुरक्षित रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!