खटीमा में दहेज विवाद बना जानलेवा: दुल्हन के पिता की मौत, बारातियों को बंधक बनाकर पीटा

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण घटना सामने आई है। यहां इस्लामनगर इलाके में शादी समारोह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन के पिता को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह से शोक और गुस्से में बदल गया।

पिता की मौत से आक्रोशित लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई बाराती अपनी जान बचाने के लिए मैरिज हॉल के पास स्थित मकानों की छतों से कूदकर भागने को मजबूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस का बयान:
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!