8 जून से उत्तराखंड में शुरू होगा घर-घर मतदाता सत्यापन, BLO करेंगे तीन बार विजिट

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के तहत 8 जून से घर-घर सत्यापन अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत BLO प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं की जानकारी अपडेट करेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे। इसके लिए BLO जरूरत पड़ने पर एक ही घर में तीन बार तक विजिट करेंगे।

इस अभियान में राज्य के करीब 79 लाख 60 हजार से अधिक मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही, ऑनलाइन सुविधाओं के माध्यम से भी लोगों को BLO से संपर्क करने का विकल्प दिया गया है, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल हो गई है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट जारी होगी और 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे समय पर अपनी जानकारी सत्यापित कराएं और चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!