राज्य सरकार में दायित्व मिलने के बाद गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया और उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और कहा कि अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों को जिम्मेदारी सौंपे जाने से राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के हितों को मिलेगा बल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ज्योति कोटिया और शमशेर सिंह बिष्ट अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
गोरखा समाज और पूर्व सैनिकों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण
मंत्री जोशी ने कहा कि गोरखा समाज का उत्तराखण्ड के विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं पूर्व सैनिकों ने अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि सरकार अनुभवी और समाजसेवा से जुड़े लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के विकास में लेना चाहती है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार
इस अवसर पर ज्योति कोटिया और शमशेर सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा और पूर्व सैनिक समुदाय, वीर नारियों तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और गणमान्य लोग
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सुरेंद्र राणा, दिनेश प्रधान, किरण, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्य सरकार में दायित्व मिलने के बाद गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष ज्योति कोटिया और उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और कहा कि अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों को जिम्मेदारी सौंपे जाने से राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के हितों को मिलेगा बल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ज्योति कोटिया और शमशेर सिंह बिष्ट अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
गोरखा समाज और पूर्व सैनिकों के योगदान को बताया महत्वपूर्ण
मंत्री जोशी ने कहा कि गोरखा समाज का उत्तराखण्ड के विकास, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं पूर्व सैनिकों ने अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के बल पर समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुभवी और समाजसेवा से जुड़े लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां देकर उनके अनुभव का लाभ प्रदेश के विकास में लेना चाहती है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जताया आभार
इस अवसर पर ज्योति कोटिया और शमशेर सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा और पूर्व सैनिक समुदाय, वीर नारियों तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता और गणमान्य लोग
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सुरेंद्र राणा, दिनेश प्रधान, किरण, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














Leave a Reply