उत्तराखंड सरकार द्वारा किसानों के हितों और कृषि भूमि संरक्षण के लिए ‘‘खेत बचाओ अभियान’’ की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान का शुभारंभ देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के ढाकी गांव से कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विशेषज्ञ और विभागीय अधिकारी शामिल होंगे। अभियान के तहत कृषि भूमि के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
30 दिनों तक चलेगा विशेष अभियान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि यह अभियान 1 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इस दौरान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें जागरूक करने का काम किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत:
- किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनाए जाएंगे
- सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए जाएंगे
- कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा
- सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जाएगा
किसानों की समृद्धि पर सरकार का फोकस
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम है।













Leave a Reply