दून अस्पताल में अभद्रता की शिकायत निकली गलतफहमी, महिला ने दी लिखित सहमति

देहरादून: दून अस्पताल से जुड़ा एक विवाद उस समय शांत हो गया जब पुलिस जांच में मामला केवल आपसी गलतफहमी का निकला। एक महिला ने चौकी धारा पहुंचकर अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को चौकी बुलाया। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली गई।

वार्ता और जांच के दौरान सामने आया कि किसी गलतफहमी के चलते विवाद उत्पन्न हुआ था। सभी तथ्यों के स्पष्ट होने के बाद महिला ने स्वयं माना कि मामला गलतफहमी का परिणाम था।

महिला ने पुलिस को लिखित पत्र देकर किसी भी प्रकार की वैधानिक कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले का शांतिपूर्ण निस्तारण कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *