भाजपा नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जन्मदिन, क्षेत्रीय विकास को बताया प्राथमिकता

झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र में जनसेवा और विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र आज भी कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। सड़क, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।

उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी संकेत दिए और कहा कि वह विकास कार्यों और जनता के विश्वास के दम पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनका कहना था कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *